05 संभाग और 32 जिलों के जिलाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों ने अभ्यास वर्ग में की सहभागिताशिवपुरी- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी आयोजन भोपाल में संपन्न हुआ। यह आयोजन संगठन की शक्ति, एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इस अभ्यास वर्ग में 05 संभाग भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर एवं चंबल के 32 जिलों से अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिवपुरी जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरभजन कौर, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राज कुमार सरैया, कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितु श्रीवास्तव ने अभ्यास वर्ग में सहभागिता की।
जानकारी में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय द्वि दिवसीय अभ्यास वर्ग मे ग्यारह सत्र आयोजित हुये। जिसके उद्घाटन सत्र का शुभारंभ कुलदीप सिंह गुर्जर प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ द्वारा किया गया। इस अभ्यास वर्ग में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं उत्साहवर्धक रहा। उनके उद्बोधनों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं दायित्वों के प्रति नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान की।
यह बौद्धिक सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय एवं प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। अभ्यास वर्ग के शेष सत्रों में विभागीय जॉच एवं पत्राचार, सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया एवं पेंशन नियम, आदर्श कार्यकर्ता, रा.कर्म.संघ की स्थापना संगठनात्मक विकास एवं अभ्यास वर्ग की आवश्यकता, संगठन में महिलाओं का नेत्रत्व विकास, लेखा जोखा एवं एकाउंट संधारण, सदस्यता राशि का वितरण, पदाधिकारियों के कार्य एवं पत्राचार, परामर्श दात्री की बैठक, संगठन विकास आदि पर प्रशिक्षण दिया गया।


No comments:
Post a Comment