---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 5, 2026

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने आगजनी की घटना को लेकर लिखा पत्र


विधायक निधि से 25-25 हजार का आर्थिक सहायता की घोषणा

शिवपुरी/पोहरी- पोहरी कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार तड़के सुबह 4 बजे होटल प्रतिष्ठान, किनारा दुकान, गोदाम एवं मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गयी जिसके चलते किराना दुकान व मोबाइल की दुकान जलकर राख हो गयी जिसमे करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह ने पोहरी पहुँच घटनास्थल का जायजा लिया। बही विधायक कैलाश कुशवाह ने रविवार दोपहर 12 बजे फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि आगजनी से पीडि़त तीनो दुकानदारों को स्वयं की निधि से 25-25 हजार की सहायता राशि की घोषणा की है। बता दे कि इस भीषण आगजनी की घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह ने प्रशासन पर सख्त रूप अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र लिखकर आग से प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराने और शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि पीड़ित व्यापारियों को किसी भी तरह की देरी का सामना नहीं करना चाहिए और प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करें उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए है।

No comments: