केन्द्र सरकार काला कानून यूजीसी एवं एससी/एसटी एक्ट तथा जातिगत आरक्षण में करे सुधार नहीं तो करेंगे आंदोलनशिवपुरी-पिछले 10-15 सालों से केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा सवर्ण समाज के खिलाफ लगातार यूजीसी एवं एससी/ एसटी एक्ट जैसे काले कानून लागू किए जा रहे हैं और आरक्षण की सीमा बढ़ा बढ़ाकर योग्यता को दरकिनार करके देश में संवैधानिक पदों पर अयोग्य लोगों को बिठाया जा रहा है जिसके कारण भारत से प्रतिवर्ष लाखों प्रतिभाएं विदेश जा रही हैं इससे हमारे देश को बहुत नुकसान हो रहा है। इसलिए देश में अब सामाजिक संघर्ष जैसी स्थिति बन रही है यदि सरकार ने इन काले कानूनों और जातिगत आरक्षण में सुधार नहीं किया तो सवर्ण समाज को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के जिला संगठन महामंत्री महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा सवर्ण समाज को लगातार टारगेट करके काले कानून बनाए जा रहे हैं जिनके कारण सवर्ण समाज में भारी आक्रोश पैदा हो गया है इसलिए अब पूरे भारत में सवर्ण समाज आंदोलन पर उतर आया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी बार बार इन काले कानूनों को लेकर सरकार को फटकार लगाई जा रही है। फिर भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए बार बार सवर्ण समाज के खिलाफ सरकारें ऐसे कानून बना रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी द्वारा अपनी मांगो को लेकर शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर सवर्ण समाज संगठन के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी संयोजक महेश शर्मा, जिला संयोजक भरत शर्मा, अशोक शर्मा, रघुराज सिंह वैंस, जिला विधि संयोजक रोहित दुबे,द्वारका पाराशर, डॉ. बी के शर्मा,वरुण पाराशर, आलोक तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी,राकेश शर्मा, मुनेन्द्र सिंह, शरद निगम, संजय जैन, उमाशंकर शर्मा, गोपाल त्रिवेदी अमित दुबे, संजय जैन एवं महेन्द्र जैन भैयन आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment