---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 4, 2026

परिवार के साथ-साथ समाज सेवा का लक्ष्य निर्धारित कर विद्यार्थी बन सकते हैं महान : युगल किशोर शर्मा



'स्कूल चलें हमÓ अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी/करैरा-मध्यप्रदेश में संचालित 'स्कूल चलें हमÓ अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार युगल किशोर शर्मा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति सजग एवं ध्येय-निष्ठ बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युगल किशोर शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द यादव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों से संवाद करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि केवल अध्ययन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें, जिसमें परिवार के साथ-साथ समाज सेवा का भाव भी निहित हो। उन्होंने यह भी कहा कि महान व्यक्तित्वों के जीवन का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेना और निरंतर आत्मविकास पर ध्यान देना आवश्यक है। उनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जागरूकता का वातावरण बना। 

कार्यक्रम में शिक्षक भानु भार्गव ने विषय चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जबकि राजकुमार गुप्ता ने स्वरोजगार एवं शासकीय सेवाओं में उपलब्ध अवसरों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना तथा बच्चों को उत्साहपूर्ण वातावरण में शिक्षा से जोडऩा है। इस अवसर पर शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, संजय दुबे, पूजा शर्मा, राजकुमार गुप्ता, भानु भार्गव, रामकुमार शुक्ला, दिलीप जोशी एवं राबिया बानो सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments: