---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 4, 2026

भाजपा कार्यालय पर हुआ नव नियुक्त प्रदेश भाजपा प्रवक्ता धैर्य वर्धन शर्मा का स्वागत



शिवपुरी-
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता धैर्य वर्धन शर्मा के शिवपुरी आगमन पर भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के नेतृत्व में भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में जसवंत जाटव ने कहा की श्री शर्मा जी की नियुक्ति से पार्टी में हर्ष का माहौल हैं और इससे संगठन  को मजबूती मिलेगी पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने कहा की श्री शर्मा जी भाजपा के पुराने नेता हैं और वह विभिन्न पदों पर रहे हैं उनमे सबको साथ लेकर चलने की क्षमता हैं इस अवसर पर स्वागत करने बालो में जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे,जिला महामंत्री के पी परमार,जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा,जिला मंत्री नीरज तोमर,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार,मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा,युवा भाजपा नेता प्रशांत राठौर,श्रीमती उषा भार्गव,राजकुमार राठौर,अमन मिश्रा,गौरव गुप्ता सहित अन्य कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

No comments: