शिवपुरी- श्री बाबा श्याम के स्मरण को संजोने के लिए नगर के धर्मप्रेमीजनों को आमंत्रित करते हुए बाबा श्याम भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज रविवार 5 अप्रैल को स्थानीय शगुन वाटिका, नवग्रह मंदिर के पास शिवपुरी पर सायं 7 बजे से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में सांवरा म्युजिकल ग्रुप के द्वारा बाबा श्रीश्याम के भजनों की रोचक प्रस्तुतियां बाबा श्याम भजन संध्या में दी जाएगी।
जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक इंदौर से यश शर्मा, ग्वालियर से महिला गायक कलाकार रजनी शर्मा, शिवपुरी के श्याम प्रेमी भजन गायक क्षितिज अग्रवल ईलू के द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां संगीत की समधुर लहरों के बीच दी जाएगी। कार्यक्रम का यह भव्य आयोजन करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम के रूप में समस्त श्याम प्रेमी शिवपुरी के द्वारा किया जा रहा है।
सभी श्याम प्रेमियों को सूचित करते हुए अत्यंत ही हर्ष हो रहा है कि आज रविवार 5 अप्रैल को शहर शिवपुरी में बाबा श्याम का भव्य दरवार लगने जा रहा है जिसमें बाबा के दिव्य ज्योत दर्शन, छप्पन भोग,इत्र वर्षा,प्रसादी वितरण एवं अपने मन के भावों से बाबा को रिझाने के लिए सभी श्याम भक्त आमंत्रित है, यह आयोजन स्थानीय शगुन बाटिका, नवग्रह मंदिर के पास कमलागंज शिवपुरी पर सायं 7 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इक्षा तक जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment