एक बार पुन: निवृतमान अध्यक्ष चंद्रमोहन नागपाल, सचिव इंद्रजीत चावला एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन टीम के हाथों में संस्था ने सौंपी सेवा कार्यों की कमानशिवपुरी - सेवा और समर्पण के वह कार्य जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप किए जाकर पीड़ित मानवता की सेवा के रूप में किए जाए और वर्ष 2025-26 में संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे की निवृतमान कार्यकारिणी के सेवा कार्यों के देखते हुए पुन: इसी टीम के हाथों में पीड़ित मानवता की सेवा करने की कमान संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सौंपी दी है जिसमें पुन: अध्यक्ष चंद्रमोहन नागपाल, सचिव इंद्रजीत चावला एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन को दायित्व के रूप में सेवा करने का अवसर परिषद ने प्रदान किया है और सभी सदस्यों ने वर्ष भर हर संभव सहयोग करने का संकल्प टीम के रूप में दोहराया है।
संस्था के संपर्क प्रमुख नीरज जैन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा गत दिवस वार्षिक चुनाव एवं जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा एवं चुनाव अधिकारी योगेश अग्रवाल द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें हर्ष का विषय यह है कि गत वर्ष के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को ही पुन: वर्ष 2026-27 के लिए सर्व सहमति से मनोनीत किया गया अर्थात निवृतमान चंद्र मोहन नागपाल अध्यक्ष, इंद्रजीत चावला सचिव एवं राजकुमार जैन कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए गए।
नव नियुक्त इन तीनों पदाधिकारी द्वारा कार्यकारिणी का गठन भी इस मौके पर सर्व सम्मति से किया गया, जिसमें संरक्षक सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, श्रीमती रेणु अग्रवाल, सह सचिव दीपक अग्रवाल, गतिविधि संयोजक सेवा राकेश अग्रवाल, संपर्क नीरज जैन, संस्कार महेंद्र उपाध्याय, पर्यावरण श्रीमती रेणु सिंघल, महिला सहभागिता श्रीमती संगम अग्रवाल और वैवाहिक वर्षगांठ का दायित्व कपिल भाटिया को सौंपा गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में हरिओम अग्रवाल, अशोक जैन, राजकृष्ण गौङ, नीरज अग्रवाल, दीपक सिंघल, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, गौरव गोयल, श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना अग्रवाल, श्रीमती सोनाली सांखला, श्रीमती मनीषा गुप्ता, एवं श्रीमती पूजा गुप्ता को सम्मिलित किया गया है।
बताना होगा कि गत वर्ष शाखा को प्रांत द्वारा क्षेत्रीय भारत को जानो प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एवं रक्तदान हेतु पुरस्कृत किया गया था। कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्यों द्वारा इस वर्ष सेवा के अधिक से अधिक कार्यकर समाज के हर वर्ग के साथ संस्था के उद्देश्यों संपर्क, सहयोग, समर्पण, सेवा, संस्कार इन पांच तत्वों पर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नव गठित पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment