---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 4, 2026

कलश यात्रा के साथ श्रीविष्णु मंदिर प्रांगण में प्रारंभ हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा






अभा स्वामी रामतीर्थ मिशन के परमाध्यक्ष डॉ.स्वामी शिवचंद्र जी महाराज ने बताया कथा का महत्व

शिवपुरी-शहर के प्रसिद्ध छत्री रोड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर प्रांगण में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत शनिवार को स्थानीय मां राज राजेश्वरी मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुईं। इस अवसर पर कथा यजमान के रूप में समाजसेवी दीवान सुरेन्द्र लाल, श्रीमती गीता दीवान एवं अर्जुन दीवान के द्वारा सिर पर श्रीमद भागवत रखकर कलश यात्रा प्रारंभ की गई। इस दौरान नगर के अनेक मार्गों पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा एवं पेयजल वितरण के साथ नगर के धर्मप्रेमी जनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  इस आयोजन में अभा स्वामी रामतीर्थ मिशन के परमाध्यक्ष डॉ.स्वामी शिवचंद्र जी महाराज के मुखारबिन्द से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर कथा के प्रथम दिवस पर कथा का महत्व बताया।

4 से 11 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा के इस भव्य धार्मिक आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए श्रीविष्णु मंदिर पुजारी सुशील कुमार भार्गव व सह पुजारी दीपक भार्गव के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया है कि श्रीहरि विष्णुजी के पावन सानिध्य एवं श्रीविष्णु मंदिर के संरक्षक दीवान अरविन्द लाल, श्रीमती गीता दीवान एवं अर्जुन दीवान जी के मार्गदर्शन में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की भव्य शुरूआत कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई, जो मां राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर, अग्रसेन चौक होते हुए कोर्ट से होकर माधवचौक से होते हुए काठ स्थल श्रीविष्णु मंदिर पहुंची, जहां आचार्यजन के द्वारा कलश पूजन, श्रीगणेश पूजन कराते हुए व्यासपीठ से श्रीमद भागवत का पूजन दीवान परिवार के द्वारा कराया गया और तत्पश्चात व्यासपीठ से अभा स्वामी रामतीर्थ मिशन के परमाध्यक्ष डॉ.स्वामी शिवचंद्र जी महाराज के मुखारबिन्द से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया गया। 

कथा के प्रारंभ दिवस कर स्वामी शिवचंद्र जी महाराज के द्वारा कथा करने के आयोजन, उसके महत्व और मिलने वाले पुण्य प्रताप के बारे में सभी श्रद्धालुजनों को बताया। इस अवसर संगीत की लहरों के बीच सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी संगीत कलाकारों के द्वारा दी गई। कलश यात्रा और कथा व्यवस्था में जुटे हैप्पीडेज स्कूल के महेंद्र उपाध्याय एवं पार्षद अमरदीप शर्मा सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे जिन्होंने पूरे कलश यात्रा में मार्ग में कथा की व्यवस्थाएं सम्हाली। 

श्रीमद भागवत कथा यह आयोजन श्री हरि विष्णु एवं समस्त भक्तगण शिवपुरी के साथ संयोजक शिवपुरी आध्यात्मिक सांस्कृतिक समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में किया गया है। इस भव्य आयोजन में व्यासपीठ से स्वामी जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की विभिन्न लीलाओं को सचित्र वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को ईश्वर के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कथा में सभी धर्मप्रेमी जनों से सपरिवार कथा स्थल श्रीविष्णु मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह कथा आयोजक समिति एवं दीवान परिवार के द्वारा किया गया है।

No comments: