---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 4, 2026

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शिवपुरी में


मेगा स्वास्थ्य शिविर में सभी सहयोग कर्तायों का करेंगे आभार व्यक्त

शिवपुरी- केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज दिनांक 5 अप्रैल को शिवपुरी पधार रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया आज रविवार 5 अप्रैल को शाम 5 बजे ईशागढ़ से प्रस्थान कर शाम 7 बजे होटल नक्षत्र गार्डन, शिवपुरी पहुँचेगे। यहां होटल नक्षत्र में श्री सिंधिया उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे जिन्होंने पिछले माह मार्च में शिवपुरी के मेडिकल कालेज में मेगा स्वास्थ्य शिविर में दिनांक 16 मार्च से 24 मार्च तक अपनी सेवाएं दी और शिवपुरी का यह मेगा स्वास्थ्य शिविर सफलता के साथ सम्पन्न हुआ और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया रिकार्ड बना। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, महामंत्री लवलेश जैन, योगेंद्र रघुवंशी, के पी परमार, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, केशव सिंह तोमर, विजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, जिला मंत्री नीरज तोमर, अशोक ठाकुर ने सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्त्ता,समाजसेवी संस्थायो के सभी पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के सभी सहयोगियों से आग्रह किया हैं कि रविवार 5 अप्रैल को साय 7 बजे होटल नक्षत्र में उपस्थिति होकर आभार सभा को सफल बनाये।

No comments: