---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 17, 2026

भारतीय सनातन संस्कृति एवं वैदिक पद्वति को कायम रखते हुए भुमिया बाबा पर कल मनेगा नव सम्वत्सर


शिवपुरी-
विश्व गीता प्रतिष्ठानम् शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय सनातन संस्कृति एवं वैदिक पद्वति को कायम रखते हुए 19 मार्च को नव सम्वत्सर कार्यक्रम स्थानीय भुमिया बाबा झांसी रोड पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर वििभन्न कार्यक्रम आयोजित होगें जिसमें सभी की सहभागिता होगी।

विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा ने जनकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय सनातन संस्कृति एवं वैदिक पद्धति को कायम रखने के लिए प्रतिवर्ष विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: 5:40 बजे मंगल तिलक के साथ गीत, संगीत से होगी इसके पश्चात प्रात: 6 बजे दीप प्रज्वलन दीप प्रार्थना, 6 बजे ब्रह्म ध्वजारोहण वैदिक राष्ट्र गीत, प्रात: 6 बजे वंदे मातरम राष्ट्रगीत, 6:10 बजे स्वस्तिवाचन मंगल पाठ, 6:15 बजे संकल्प वचन, 6:23 सूर्य उपस्थान, 6:28 बजे सूर्य के 12 नामो से प्रणाम नमस्कार, 6:30 बजे ब्रह्म नाद (कार तीन बार), श्रीमद् भागवद् गीता अध्याय, 15 पुरुषोत्तम योग का सामूहिक गायन 6:40 बजे पंचांग पूजन कर भारतीय काल गणना पर उद्बोधन, 6:45 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 6:50 बजे आरती शंख वादन, पुष्पांजलि, जय घोष एवं 7 बजे कल्याण मंत्र, प्रसाद वितरण, देव दर्शन एवं नूतन वर्ष की शुभकामनाएं। कार्यक्रम में मुख्य आवश्यक सामग्री व्यक्तिगत जल पात्र, रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, माचिस, घी की बत्ती, आरती आदि सभी से आग्रह है कि पुरुष सफेद केसरिया एवं महिलाएं पीले, केसरिया, लाल वस्त्र पहनकर कार्यक्रम की भव्यता में सहयोग प्रदान करें।

No comments: