---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 17, 2026

तिकोनिया पार्क के कोने पर सार्वजनिक मार्ग अवरूद्ध को लेकर एड.विजय तिवारी ने सीएमओ को लिखा पत्र


अचार्य विजय धर्म सूरी मंदिर का मार्ग भी हो रहा है बाधित, शिकायत कर की उचित कार्यवाही की मांग

शिवपुरी- शहर की पुरानी अनाज मण्डी से पुराना रेलवे स्टेशन वाले मार्ग पर तिकोनिया पार्क (मटका पार्क) के कोने पर पेटीज एवं बिरयानी बेचने वाले चार पहिया ठेला के अवैध रूप से कब्जा कर आधी सड़क बंद करने को लेकर होने वाले मार्ग अवरूद्ध की घटना से वरिष्ठ अभिभाषक एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ही नहीं बल्कि सैकड़ों आमजन भी आहत है और जनहित की इस प्रमुख समस्या को लेकर तत्काल अधिवक्ता श्री तिवारी के द्वारा नपा सीएमओ को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही की मांग की है साथ ही पत्र में जैन समाज की आस्था का केन्द्र विजय धर्म सूरी मंदिर का मार्ग भी प्रमुख बताया है और लगातार इस मार्ग में अवैध रूप से हाथ ठेलों के कारण जैन धर्मावलंबियों एवं अन्य आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नपा सीएमओ को शिकायती पत्र में उल्लेख करते हुए वरिष्ठ अभिभाषक एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ने लिखेपत्र में उल्लेख किया है कि रेल्वे की बाउंड्री से लगकर एक चार पहिया ठेला वाला सिगरेट पाउच आदि विक्रय करता है जिसके पास आने जाने वाले ग्राहको द्वारा अपने स्कूटर बाइक आदि सड़क पर खड़े कर रास्ता संकरा बना दिया जाता है। वहीं विगत कुछ माह से पार्क के कोने पर अलग-अलग समय में दो चार पहिये ठेले वालों द्वारा बीच सड़क पर अपने ठेले प्रात: 8.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे के बीच लगाये जाते है जिस कारण आधा रास्ता बंद रहता है, साथ ही उक्त मार्ग शक्तिपुरम कालोनी, विवेकानंद कालोनी एवं ग्वालियर गुना वायपास रोड़ पर पहुँचने का मुख्य मार्ग है। 

उल्लेखनीय है कि उसी मार्ग से जैन समाज की आस्था का केन्द्र अचार्य विजय धर्म सूरी मंदिर पहुंचा जाता है। उक्त बीच रास्तें में ठेले लगाने से रोड़ की चौड़ाई आधी रह गयी है जिस कारण उक्त स्थान पर आये दिन लड़ाई-झगड़े तथा दुर्घटनायें होती रहती है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय तिवारी के द्वारा नगर पालिका शिवपुरी के अतिक्रमण शाखा प्रभारी अशोक खरे से शिकायत करने पर उनके द्वारा लगातार तीन दिनों तक उक्त ठेले हटवाये गये किंतु नगर पालिका कर्मचारियों के पीठ पीछे उक्त ठेले पुन: उसी स्थान पर खड़े हो जाते है। उक्त समस्या के सथायी समाधान हेतु उक्त स्थान पर लगने वाले चार पहिया ठेलो को जब्त किया जाना आवश्यक है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा सके। उक्त चार पहिया ठेले वालों द्वारा डिस्पोजल नमकीन के पाउच आदि विक्रय किये जाते है। शाम होते ही सुरा प्रेमियो का उक्त स्थल पर जमघर लगता है। शराब पीकर महिलाओ के साथ छेड़छाड़ व लड़ाई झगडे होना आम बात है। इन हालातों को देखते हुए तिकोनिया पार्के पर लगने वाले चार पहिया ठेलो को तत्काल उक्त स्थान से स्थायी रूप से हटाने की कार्यवाही शीघ्र की जावे।

No comments: