कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देशशिवपुरी-कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित ग्रामों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। उनके द्वारा प्रतिदिन राहत कार्य की समीक्षा की जा रही है। मंगलवार की देर शाम को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने समीक्षा की और निर्देश दिए कि राहत कार्य में जिन अधिकारियों की ड्यूटी है वह अपने क्षेत्र का जायजा लें। जहां कहीं पके भोजन की जरूरत है उसकी डिमांड अनुसार खाना पहुंचाएं। इसके अलावा राशन और अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है। बाढ़ प्रभावित गांव में टीम सर्वे जल्दी पूरा करे। जिन लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं उन्हें 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद शासन द्वारा दी जा रही है। प्रभावित व्यक्तियों को यह राशि जल्द दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम भी एक्टिव रखा जाए जिससे किसी व्यक्ति को कोई समस्या होने पर वह तत्काल संपर्क कर सके। कंट्रोल रूम के नंबर का प्रचार प्रसार कराएं।
कोलारस और बदरवास के ग्रामों में निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान बुधवार को कोलारस और बदरवास विकासखंड के ग्रामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोलारस के ग्राम भड़ौता पहुंचकर बाढ़ प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्हें बताया कि शासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण प्रभावित हुए लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है इसलिए ग्रामीण परेशान ना हो।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रामीणों से कहा कि टीम द्वारा सर्वे किया गया है जिनके मकान नष्ट हो गए हैं उन्हें तत्काल आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने राहत सामग्री भी वितरित की जिसमें बच्चों के लिए दूध के पैकेट और कपड़े प्रदान किए। बुजुर्गों को शॉल और कंबल दिए। बाढ़ प्रभावित लोगों को अनाज भी प्रदान किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी राहत कार्य के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
बदरवास के रेंझाघाट में चौपाल लगाकर सुनी समस्या
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बदरवास के गांव राजघाट में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों द्वारा विद्युत की समस्या बताने पर तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। इसके अलावा बाढ़ के कारण जो नुकसान हुआ है उसमें सर्वे के बाद प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाएगी इस संबंध में भी ग्रामीणों को बताया और जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किये।
No comments:
Post a Comment