Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, December 9, 2021

महिलाओं का सम्मान करें और कार्यालयों में सहज वातावरण बनाएं : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह


कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीडऩ अधिनियम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी-कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीन अधिनियम 2013 की आठवीं वर्षगांठ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी.कर्मचारी और एनजीओ से संबंधित महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कहा कि महिलाओं का सम्मान करें और कार्यालयों में उनके लिए सहज वातावरण निर्मित करें। तभी महिलाएं बेहतर ढंग से काम कर पाएंगी। यदि कोई समस्या या शिकायत आती है तो उस पर गंभीरता से कार्यवाही करें। कार्यालय में 10 से अधिक कर्मचारी होने पर समिति का गठन किया जाए। इसके अलावा जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है। सभी कार्यालयों में जागरूकता के लिए बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सुन्दरयाल, सहायक संचालक आकाश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं महिला अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहे। डीपीओ देवेन्द्र सुन्दरयाल ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ अधिनियम 2013 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि सभी कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति गठित की जाए। जिससे कि यदि महिला कर्मियों की कोई समस्या है तो वह समिति के समक्ष अपनी शिकायत बता सकतीं है। उन्होने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है। सभी विभागों द्वारा इसका क्रियान्वयन किया जाए।

बॉक्स के माध्यम से भी कर सकते हैं शिकायत
यदि कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीडऩ किया जाता है तो महिलाएं अपनी शिकायत बॉक्स पोर्टल पर भी दर्ज करा सकती हैं। इसमें संबंधित राज्य, जिले, स्थान आदि की जानकारी के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद निराकरण के लिए संबंधित को प्रेषित कर दी जाती है।

No comments:

Post a Comment