अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व सध्या पर 100 महिलाओं को पौधा, उपहार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित कियाशिवपुरी। महिलाओं को अपने खान-पान में पौष्टिक भोजन लेने की बहुत आवश्यकता है क्योकि शहरी क्षेत्र की महिलाओं में भी अनिमिया की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है इसीलिए अपनी सेहत पर महिलाओं को ध्यान देने की ज्यादा जरुरत है, महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं लेकिन वक्त के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं, घर परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ी तो उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलने लगी। खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं में हैं। यह कहना था अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित महिला सम्मान सह संबाद समारोह कार्यकम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती सिद्धि मिश्रा का जो कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहीं थी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन, महिला बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुन्दिरयाल, महिल रोग विशेषज्ञ डॉ.उमा जैन व शक्तिशाली महिला संगठन के संयोजक रवि गोयल मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने कहा कि हर साल 8 मार्च को दुनिया के तमाम देशों में महिला दिवस के मौके पर अनेक रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है
इसी के तहत महिला दिवस के पूर्व संध्या पर महिलाओं के स्वास्थ्य , पोषण के लिए धरातल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्माान के लिए साथ ही सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागृति लाने के उददेश्य से शक्तिशाली महिला संगठन, विट्रानिया न्यूट्रीशन फाउण्डेशन एवं अरिहन्त पैथोलोजी एवं अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर शिवपुरी ने संयुक्त रूप से मिलकर अरिहन्त पैथोलोजी के परिसर में स्थित हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर शिवपुरी जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 100 महिलालाअें को मुख्य अतिथि श्रीमती सिद्धि मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डा.पवन जैन, देवेन्द्र सुन्दिरयाल, डा.दिलिप जैन, रवि गोयल एवं डा उमा जैन ने संयुक्त रुप से एक पौधे का गमला, उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर मातृ शक्ति को नमन किया।
इनका को किया सम्मानित
कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं में परियोजना अधिकारी श्रीमती नीलम पटेरिया, एनआरएलएम की तृप्तिराय, श्रीमती हेमलता चैधरी एवं दूर दराज के गांव से आयी 35 सुपेाषण सखी जिनमें कमलेश जाटव, नर्मदा शाक्य, गौसा जाटव, ललिता आदिवासी, 35 आंगनवा?ी कार्यकर्ता, 24 आशा कार्यकर्ता, 2 एएनएम, परामर्श दात्री शिवांगी जैन को सम्मानित किया ये सभी महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में दूर दराज के गांव से लेकर अति पिछड़े शहरी क्षेत्र तक में उल्लेखनीय कार्य किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हेमलता चैधरी ने किया एवं आभार व्यक्त रवि गोयल ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पौधा देकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम, डा0 पवन जैन, देवेन्द्र सुन्दरियाल, अरिहन्त पैथोलॉजी का पूरा स्टाफ, सुपेाषण सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment