Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, November 8, 2022

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नरवर का सदस्यता अभियान हुआ शुरू


शिवपुरी/नरवर
-पत्रकारों के हितों और संरक्षण के प्रति समर्पित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रदेश कार्य.अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम, प्रदेश कार्य.सदस्य महेताब सिंह तोमर एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ.सर्वेश पुरोहित के निर्देशानुसार जिला इकाई शिवपुरी के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजू यादव(ग्वाल)के तत्वाधान में नरवर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक कर संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र भार्गव, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सचिव हनुमंत रावत, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक अध्यक्ष नरवर संतोष शर्मा, भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति संभागीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कमर खान,सलमान पठान,अखिलेश शर्मा,दीपक कुशवाह, कृपाल सिंह सोलंकी,मोहन सिंह कुशवाह,सुंदर कुशवाह आदि सदस्यों द्वारा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता अभियान प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जारी निर्देश के तहत 15  दिसंबर तक चलेगा। आज सम्पन्न हुई बैठक में सभी पत्रकारों से आव्हान किया गया है कि पत्रकारों के हितों और संरक्षण के लिए कार्य करने बाले मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जल्दी से जल्दी सदस्यता ग्रहण करें।

No comments:

Post a Comment