Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, March 17, 2023

बैराढ़ में जानकी सेना की विशाल ऐतिहासिक चुनरी यात्रा आज 18 मार्च को निकलेगी


भदेरा वाले माता को चढ़ाई जाएगी 101 मीटर लंबी चुनरी, व्यापक की गई है तैयारियां

शिवपुरी। माता के उपासना पर्व चैत्र नवरात्र के ठीक पहले जानकी सेना संगठन द्वारा सामाजिक सद्भाव की कामना के लिए भदेरा बाली माता पर 101 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने जा रहा है जहां संगठन द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन बैराढ़ में किया जा रहा है। इसी तारतम्य संगठन की जिला इकाई की बैठक बीते दिनों हुई। जिसमें 18 मार्च को होने जा रहे इस महा ऐतिहासिक चुनरी पदयात्रा आयोजन में शिवपुरी से सैकड़ों चार पहिया वाहनों से महिला बहने सदस्य और संगठन के सदस्य भारी मात्रा में सुबह 10 बजे बैराड़ पहुंचेंगे, जहां पर 11 बजे बस स्टैंड से चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी। 

चुनरी यात्रा 18 मार्च को सुबह 11 बजे बैराड़ बस स्टैंड से प्रारंभ होकर लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित मां भदेरा वाली के दरबार में पहुंचेगी जहां पर माता रानी को 101 मीटर लंबी चुनरी जानकी सैनिकों द्वारा ओड़ाई जाएगी। तदोपरांत जानकी सेना संगठन का 478 वां सुंदरकांड का भव्य आयोजन जानकी सेना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराज राठौर के निवास पर होगा। ऐतिहासिक चुनरी यात्रा को भव्यता प्रदान करने की तैयारी में जानकी सेना संगठन के सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं। जानकी सेना संगठन की बैराढ इकाई की ओर से समस्त जिले वासियों को माता रानी की चुनरी यात्रा में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment