Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, June 26, 2023

जिला कांगे्रस कमेटी के अब्दुल रफीक अप्पल व अनिल शर्मा अन्नी बने जिला उपाध्यक्ष




शिवपुरी-
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के.पी. सिंह कक्काजू, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संगठन प्रभारी श्रीमती रश्मि शर्मा पंवार की अनुशंसा एवं सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान व जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल के द्वारा अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी अनुमोदन पश्चात घोषित की है जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रफीक खान अप्पल, पूर्व पार्षद सफदर बेग मिर्जा एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी को जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। 

इसके साथ ही कार्यकारिणी में वीरेन्द्र खटीक को जिला महासचिव सहित 31 कांग्रेसजनों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए है। अपने मनोनयन पर अब्दुल रफीक खान अप्पल व अनिल शर्मा अन्नी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर संगठन को सशक्त बनाते हुए आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में महती भूमिका निभाई जाएगी और प्रदेश व देश में कांग्रेस की सरकार सभी कांग्रेसजनों के साथ मिलकर बनाई जाएगी। इस दौरान इन नव पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से बधाईयां दी गई है।

No comments:

Post a Comment