Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, August 13, 2023

जिला कांग्रेस कार्यालय 15 अगस्त को ध्वजारोहण करेंगे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान


शिवपुरी-
जिला कांग्रेस कार्यालय दाऊ हनुमंत सिंह कॉलोनी झांसी रोड शिवपुरी से, जारी प्रेस सूचना में जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक एवं जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय समारोह दिनांक 15 अगस्त 2023 को प्रात: 8:45 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण कर मनाया जाएगा। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का संदेश वाचन किया जाएगा। उसके पश्चात जिला सेवादल कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी जनों को सम्मान किया जाएगा एवं स्वतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनों, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी, शिवपुरी शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, समस्त जीते एवं हारे हुए पार्षद, समस्त पंच सरपंच जनपद एवम जिला पंचायत सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, एवं जिले कॉन्ग्रेस के समस्त विभागों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस जनों से स्वतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर उपस्थित रहने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment