Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, August 19, 2023

भाजपा महिला मोर्चा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष ने किया पौधरोपण




शिवपुरी-
प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से वर्षाकाल के मौसम को देखते हुए समाजसेविका दीपा देवेन्द्र बंसल भारतीय जनता पार्टि की महिला मोर्चा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष के द्वारा स्थानीय वीर सावरकर पार्क में पौधरोपण कर अपना जन्मदिन मनाया गया और अन्य लोगों को भी पौधरोपण हेतु पे्ररित किया गया। 

इस अवसर पर दीपा बंसल ने बताया कि प्रकृति ने हमें सबकुछ दिया है इसलिए हमें भी प्रकृति को अपने जन्मोत्सव, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए ताकि प्रकृति का संतुलन भी बना रहे। इस अवसर पर दीपा बंसल को भाजपा महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने माल्यार्पण करते हुए जन्मदिन की बधाईयां दी और सभी ने मिलकर यहां पौधरोपण में अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

यहां करीब 7-8 वर्षों से दीपा बंसल के द्वारा अपना जन्मदिन पौधों को रोपते हुए मनाया जा रहा है और इस बार भी पोधै लगाकर अपना जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर दीपा बंसल के साथ उनके पति देवेन्द्र बंसल, आर्यमन, शौर्य बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही यहां हेल्थ चैकआप शिविर भी लगाया गया।

No comments:

Post a Comment