Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, September 13, 2023

स्वास्थ्य सेवा अभियान आयुष्मान भव: का शुभारम्भ हुआ



सभी विकास खंडों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुए भव्य कार्यक्रम, 17 से लगेंगे ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य शिविर

शिवपुरी-शिवपुरी जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में स्वास्थ्य सेवा अभियान आयुष्मान भव: का शुभारंभ जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, म.प्र. प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के संदेश का प्रसारण हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में निक्षय मित्रों का भी सम्मान किया गया। जिसमें रेडक्रास, लायंस क्लब, लायंस क्लब सेंट्रल, मंगल संस्था, महिला शक्तिशाली क्लब के पदाधिकारी सहित अधिकारी व कर्मचारी भी सम्मिलित रहे।

शिवपुरी जिले में इस अभियान के शुभारंभ का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला अस्पताल शिवपुरी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, रेडक्रास सोसायटी के वायस चेयरमेन एवं बरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी आलोक एम इन्दौरिया, रेडक्रास सचिव समीर गांधी, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, रोगी कल्याण समिति के सदस्य संजय सांखला, डीपीओ डीके सुंदरलाल, एसडीएम शिवपुरी अनूप श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव, डीएचओ एचव्ही शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके हुई तथा उसके बाद निक्षय मित्र आलोक एम इन्दौरिया, समीर गांधी, राकेश शर्मा, डॉ पवन जैन, डीके सुंदरलाल, राजेन्द्र राठौर, संतोष शिवहरे, गगन अरोरा, राजेन्द्र गुप्ता, किरण ठाकुर, रवि गोयल, विकास शर्मा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने आयुष्मान भव: कार्यक्रम की पृष्ठ भूमि से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया और आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान भव: अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान में सेवा सप्ताह, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, रक्तदान एवं अंगदान शपथ कार्यक्रम जैसे प्रकल्पों को जोडा गया है। अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने एवं आभा आईडी स्वास्थ्य कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव ने किया तथा संचालन जिला मीडिया अधिकारी अखिलेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

No comments:

Post a Comment