Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, February 7, 2024

युवा कांग्रेस नेता सिद्धार्थ सिंह चौहान बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष



शिवपुरी-
कांग्रेस पार्टी के झुझारू ईमानदार एवम कर्मठ युथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान को उनकी कार्यशैली को देखते हुए शिवपुरी जिले का यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अपने इस मनोनयन पर सिद्धार्थ ने कांग्रेस पार्टी को आश्वस्त किया है कि वह संगठन के द्वारा सौंपे गए दायित्व का दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगें और सशक्त संगठन निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगें। सिद्धार्थ सिंह चौहान के इस मनोनयन पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ विक्रांत भूरिया, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री के.पी सिंह कक्काजू, मध्यप्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश यादव, चम्बल संभाग प्रभारी राष्ट्रीय सचिव युवक कांग्रेस कृष्णा हरि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री गौरव सिंह चौहान, प्रशांत पराशर, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, नागरिक सहकारी बैंक चेयरमैन बासित अली, प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया, रामकुमार यादव, किशन सिंह तोमर, राजेन्द्र गर्ग, जिनेश जैन, अमित शिवहरे प्रदेश महासचिव, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत शर्मा, हनीफ खान टोनी एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन ने बधाईयां दी है एवं सभी की शुभकामनाओं के प्रति सिद्धार्थ सिंह चौहान के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment