Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, January 15, 2025

सेना और देश के लिए किए गए बलिदान का दिन है इंडियन वेटरन्स व आर्मी डे : जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा


इन्डियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन ने तात्याटोपे पार्क में मनाया इन्डियन वेटरन्स व आर्मी डे

शिवपुरी- पूर्व सैनिकों ने शहीद तात्या टोपे पार्क में इन्डियन वेटरन्स डे तथा सेना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा  कि 14 जनवरी 1953 को हमारे प्रथम सेना अध्यक्ष जनरल केएम करिअप्पा  की सेवानिवृत्ति हुई थी। इसी दिन को हम हर साल वेटरन्स डे के रूप में मनाते हैं, 15 जनवरी 1949 को जनरल के.एम.करिअप्पा ने आजाद भारत के प्रथम सेना अध्यक्ष का पदभार संभाला था तथा 15 जनवरी 1953 को से रिटायर हुये थे। सेना और देश के लिए किए गए उनके योगदान को सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने उस दिन को हमारे सभी वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और मार्गदर्शकों को समर्पित किया है। प्रथम फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के पदभार ग्रहण करने के दिवस को हम आर्मी डे और उनके सेवा निवृत होने के दिवस को हम वेटरन्स डे के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज सेना देश की आन, बान, शान और तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए सदा उत्साहित रहती है। इस अवसर पर यूथ विंग के ऊर्जावान अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा -नशा तिरंगे की आन का है, यह नशा मातृभूमि के नाम का है, हम लहराएंगे हर जगह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान का है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विशाल जोशी ,हरिवंश त्रिवेदी , वेटरन रामदास आर्य, वेटरन विनोद कुमार शाक्य,  ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, यूथ विंग अध्यक्ष तरुण शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, विनोद कुमार शाक्य, हरिवंश त्रिवेदी, रामदास आर्य, कैलाश यादव, मोहन सिंह राजपूत, कैलाश सिंह जादौन, मनोज दीक्षित,मनोज कुमार शर्मा, एडवोकेट वरुण शर्मा उपस्थित रहे। संचालन कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर और आभार विनोद कुमार शाक्य ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment