शिवपुरी। जिले से इस वर्ष 42 मुस्लिम दंपति हज यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा 28 अप्रैल से प्रारंभ होगी। शनिवार को सभी हाजियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही नियमानुसार वैक्सीनेशन भी कराया गया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान हाजियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया। सभी ने हाथों में काली पट्टी बांधकर शांति का संदेश दिया। साथ ही आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। शाही जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सुभहानी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये हमले अमन और इंसानियत के खिलाफ हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। हाजी परिवारों के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment