संत-महात्माओं के साथ 5 हजार से अधिक सदस्य होंगे शामिलशिवपुरी-अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में शिवपुरी जिले की बैराड तहसील में ऐतिहासिक विश्व शांति ध्वज सुंदरकांड आयोजन आज 14 जून शनिवार को सायं 4 बजे से होने जा रहा है, इससे पूर्व शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में इसी संगठन के 31 हजार लोगों ने सुंदरकांड पाठ किया जो वल्र्ड रिकॉर्ड सुंदरकांड बना।
जानकारी देते हुए अभा जानकी सेना संगठन के महासचिव नरेश प्रताप ङ्क्षसह (बॉबीराजा) बताया कि अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में जिले के बैराढ़ में आयोजित होने वाले विश्व शांति सुंदरकांड के इस भव्य आयोजन में संत-महात्माओं के साथ इस बार 5 हजार से अधिक सदस्य हाथ में विश्व शांति के प्रतीक के रूप में हर हाथ में ध्वज लेकर सुंदरकांड पाठ पढ़ेंगे और आयोजन के बाद शांति ध्वज को अपने घरों पर लगाएंगे। इस आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के साथ-साथ इस महा आयोजन में जगद्गुरु विष्णु स्वामी,अयोध्या से विन्याननंद महाराज, वृंदावन से महामंडलेश्वर नीलमणि दास, उज्जैन से अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दास, श्री श्री 1008 चूना खो, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास एवं संत समाज मौजूद रहेगा। समस्त धर्मप्रेमीजनों से इस भव्य विश्व शांति सुंदरकांड आयोजन में सपरिवार शामिल होकर इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने का आह्वान किया गया है।
No comments:
Post a Comment