सेवा भारती ने किया अपने सुपोषण सप्ताह का समापनशिवपुरी- समाजसेवी संस्था सेवा भारती के सुपोषण भारत अभियान का समापन कार्यक्रम संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 8 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य शिविर, गोष्टी, व्याख्यान, चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिता, जन जागरण रैली, प्रमुख कार्यक्रम थे इस अवसर पर रेडक्रॉस एवं नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें रेडक्रॉस के सहयोग से स्वच्छता किटो का वितरण किया गया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सोहन विश्वकर्मा (क्षेत्र गौ रक्षा प्रमुख), मुख्य अतिथि शिशुपाल चौहान(भारतीय गौवंश रक्षा न्यास), विशिष्ट अतिथि हरज्ञान प्रजापति (जिला सेवा प्रमुख), कार्यक्रम के अध्यक्षता रामदयाल जैन (संस्कार विद्यालय संचालक ) ने की अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मालायार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात नगर सेवा भारती के अध्यक्ष शैलेश विरमानी ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर आए हुए छात्रों को मेडल,सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरण किए गए, आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए, आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अर्जुन जी दांगी (विभाग समन्वयक), ओम बंसल ,प्रमोद जी पांडे ,शर्मिला बंसल सहित काफी संख्या में सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन की ओर से डॉक्टर शिवम शर्मा मध्य भारत प्रांत विद्यार्थी प्रमुख, डॉ प्रशांत परिहार , डॉ मोहित मालव,डॉक्टर दीपांशी कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर मिहिका श्रीवास्तव थे।
आभार प्रदर्शन करते हुए श्रीमती विनीता जैन ने कहा की इस पूरे सप्ताह में जिन लोगों का हमको सहयोग मिला हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं एवं आज के इस कार्यक्रम में भी आए हुए अतिथियों का एवं आमंत्रित लोगों का जिन्होंने अपना समय निकालकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया एवं संस्कार स्कूल के संचालक गणों एवं यहां बैठे हुए सभी छात्र-छात्राओं का भी हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपना समय निकालकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश जी निगौती द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में श्री मुकेश जी कर्ण द्वारा कल्याण मंत्र के साथ समापन किया गया।


No comments:
Post a Comment