पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शिवपुरी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर व्याख्यानमाला आयोजितशिवपुरी-स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमंत विजयाराजे सिन्धिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से पधारे डॉ रितेश यादव एवम डॉ शिखा जैन ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एनिमिया, बी पी, शुगर, थाइरोइड एवम महिलाओं से संबंधित बीमारियों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवम माँ सरस्वती की मूर्ति पर अतिथियों एवं महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। डॉ रितेश यादव ने शारीरिक परेशानियों से बचने के लिये स्वच्छ खान पान जो पोषण युक्त हो लेने का आव्हान किया। डॉ शिखा जैन ने लड़कियों एवम महिलाओं के जीवन में आने वाली विभिन्न अवस्थाओं में उत्पन्न शारीरिक परिवर्तनों से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव उपस्थित थे जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवम स्टाफ ने भागीदारी की। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

No comments:
Post a Comment