---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, December 28, 2025

पीएम और सीएम के नेतृत्व में पिछोर को एक नंबर की विधानसभा बनाएंगे : विधायक प्रीतम लोधी


अटल बिहारी वाजपेई जनशताब्दी तथा भाजपा सरकार की दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी/पिछोर- जिले के पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा गत दिवस पिछोर रेस्ट हाउस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधानसभा क्षेत्र 26 के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री विधायक प्रतिनिधि,सांसद प्रतिनिधि तथा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सहित बूथों के त्रिदेवो, पदाधिकारीयों के बीच एक बैठक आयोजित की गई। विधायक द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि हम किस्मत वाले हैं कि हमें मोहन यादव जैसी सरकार मिली है और मोदी जैसा नेतृत्व करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। जिनके नेतृत्व में हम पिछोर विधानसभा को विकास में कभी भी पीछे नहीं छोड़ेंगे और अपनी पिछोर विधानसभा को नंबर एक बनाकर ही रहेंगे। विधायक नें एसआईआर के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी देते हुए कहा है कि अभी एक माह और इस कार्य को किया जाना है, जिस पर हमें ध्यान देकर इस कार्य को निष्पक्षता के साथ सहयोग करना है!जहां पर लगभग 9000 जो नाम काटे गये हैं, बह बाहर के थे, जो नाम लिखवाकर यहां सिर्फ बोट डालनें आते थे,कुछ नाम जो अभी भी फर्जी हो, उन पर ध्यान देकर हटबाने का काम कराएं। 

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने विधायक की तारीफ करते हुए कहा है कि विधायक प्रीतम सिंह की लोकप्रियता के चर्चे सभी जगह होते हैं,जब कभी चुनाव लडऩे की बात आती है,तो लोगों का कहना होता है,कि प्रीतम सिंह कमल के फूल पर चुनाव लड़े जिससे हमें भी लाभ होता है,बिरथरे नें कहा है कि चाहे शिवपुरी हो,करेरा हो या कोलारस,अशोकनगर या दतिया सभी जगह उनकी लोकप्रियता का लाभ मिलता है। बहीं सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने कहा कि पिछोर विधायक का नाम जनहित के मुद्दों के नाम से हमेशा चर्चा में रहता है! कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश पंसारी द्वारा किया गया।

No comments: