शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशा स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफिया व सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध मुहीम चलायी जाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव एवं उनकी टीम द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिस देकर कार्यवाही की जा रही है,
जिसमें बीते रोज जरिये विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्लेटी मटमेले रंग की जीन्स व नीले सफेद चैक वाली सर्ट पहने हुए कबरिस्तान रोड शिवपुरी पर संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की फिराक में खडा है, जिसपर से थाना देहात की टीम द्वारा कबरिस्तान रोड लुधावली कच्चे रास्ते के पास पुरानी शिवपुरी से आरोपी ब्रजेश पुत्र रामगिर गोस्वामी उम्र 37 साल निवासी ग्राम जाखनौद थाना पोहरी जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल बजन 20.75 ग्राम कुल कीमती 02 लाख रुपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना देहात पर आरोपी के विरुद्ध अप0क्र0 87/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में पूछतांछ की जा रही है। इस कार्यवाही में निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात, उनि धर्मेन्द्र जाट (सायवर सैल प्रभारी), सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आरक्षक बदन सिंह, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक. सतेन्द्र सिकरवार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment