---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 1, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन मनाने के निर्देश


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा होलिका दहन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर उपले एवं गौकाष्ठ का उपयोग करने, प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने, जल संरक्षण करने तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने के संकल्प के साथ भाईचारे एवं शांति पूर्ण वातावरण में होली मनाने हेतु जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले की समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि विभिन्न स्तरों पर आयोजित सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का पूर्णत: नि:शुल्क पंजीयन कराया जाए। पंजीयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। निर्देशानुसार होलिका दहन स्थल का आयोजन पूर्व खाली स्थान का फोटो, दहन से पूर्व गौकाष्ठ/उपलों सहित स्थल का फोटो तथा दहन के समय अथवा पश्चात का फोटो जियो-टैग सहित संधारित किया जाएगा। पंजीयन के समय आयोजक संस्था के पदाधिकारियों एवं संपर्क विवरण की जानकारी भी संकलित की जाएगी। होलिका दहन के दिन मैदानी अमले द्वारा भ्रमण कर जलाऊ एवं इमारती लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन को प्रोत्साहित किया जाएगा। 

आयोजन पूर्णत: गौकाष्ठ आधारित होने का प्रमाणीकरण संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी द्वारा प्रतिवेदन के माध्यम से जिला कलेक्टर को प्रेषित किया जाएगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन आयोजनों का सूचीकरण इस कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। सूचीकरण उपरांत राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि को जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित संस्थाओं एवं उनके पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन आयोजन करने वाली संस्थाओं को भविष्य में अन्य प्रकार के प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

कई जगह होलिका दहन आज, तो कई कल, चन्द्रग्रहण के चलते होली पर दिखा असर
इस बार चन्द्रग्रहण के चलते होली का त्यौहार असमंजस के साथ्ज्ञ मनाय ाजारहा है। यहां एक ओर 2 मार्च को होलिका दहन नगर में अनेकों स्थानों पर किया जाएगा, तो वहीं कई जगह होलिका दहन 3 मार्च को भी किए जाने की चर्चा है। चूंकि 3 मार्च को चन्द्रग्रहण है इसलिए होली खेलने के लिए 4 मार्च का दिन निश्चित किया गया है। होली के त्यौहार को लेकर शासन-प्रशासन भी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा हुआ है। चूंकि वर्तमान समय में रमजान का महीना भी चल रहा है ऐसे में प्रेम और सौहाद्र्र के साथ होली का त्योहार मनाया जाए। इसे लेकर भी पुलिस प्रशासन जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए जाने को लेकर सतर्क है।

No comments: