शिवपुरी-थाना अमोला पुलिस द्वारा 24 पेटी अवैध शराब मय स्विफ्ट डिजायर कीमत 6 लाख 97 हजार 500 रुपये की जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन में रविवार को थाना प्रभारी अमोला उनि.अशुंल गुप्ता को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक सफेद रंग की गाड़ी मे अवैध शराब भरकर आ रही है, उक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना अमोला पुलिस द्वारा थाने के सामने झांसी शिवपुरी हाईवे रोड वाहन चैकिंग की गयी तो कुछ देर बाद मुखविर द्वारा बताये गये हुलिये की गाड़ी आयी, जिसको साईड मे लगाने की बोला गया तो चालक एकदम से गेट खोलकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया, फिर उक्त स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूबी 7254 को चैक किया तो उसमे 24 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 216 बल्क लीटर कीमती 97500 रुपये की मिली, अवैध रुप से पाये जाने पर उक्त वाहन एवं उक्त शराब कुल कीमती 6 लाख 97 हजार 500 रुपये की जप्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/26 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, प्र.आर बीरबल सिंह, प्र आर. दीपक उपाध्याय, आर. ब्रजराज सिंह ,आर. आरएल मदुरिया ,आर.चालक मोहित शर्मा, आर. आकाश शाक्य, आर. नीतेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment