---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 1, 2026

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैदिक गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, करैरा में लगाई गई विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी



शिवपुरी/करैरा-
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक भव्य विज्ञान  एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एसडीओपी करेरा डॉक्टर आयुष जाखड़, स्वामी रूद्र चैतन्य पुरी महाराज, क्षेत्र के जाने माने शिक्षक रामनिवास शर्मा विद्यालय के संस्थापक स्वामी राष्ट्र शरणानंद महाराज एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों एवं कल चित्रों को देखा गया। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार एवं कलात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यशील मॉडल, चार्ट, प्रोजेक्ट एवं प्रयोग प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, स्वास्थ्य विज्ञान तथा आधुनिक तकनीक से जुड़े मॉडल  विशेष आकर्षण का केंद्र बने । प्रदर्शनी में अतिथियों द्वारा छात्रों से उनके बनाए हुए मॉडलों एवं कला चित्रों पर चर्चा की गई एवं उनके  प्रयासों के बारे में पूछा गया ।कला गैलरी में भी छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां एवं विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट मटेरियल ने सभी का आकर्षण  अपनी ओर खींचा। इसके उपरांत एसडीओपी आईपीएस डॉक्टर आयुष जाखड़ द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी नवाचार के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रयासों को सराहनीय बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के  एकेडमिक कोऑर्डिनेटर कल्पना सोनी, राजेंद्र सिंह तोमर कविता भार्गव, नीतू शर्मा, रूपाली कश्यप,रूपाली जोशी खुशी शुक्ला, अजय यादव, कृष्णा कुशवाह, असद खान, वैष्णवी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments: