---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 1, 2026

खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : राकेश सांवलदास


सांसद प्रतिनिधि ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

शिवपुरी। खेल गतिविधियां आज केवल शारीरिक विकास के लिए नहीं बल्कि हमारे मानसिक और संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अति आवश्यक है। यह कहना है सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता का। विगत दिवस उन्होंने शिवपुरी जिले के रायश्री गांव में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उक्त आशय का उद्बोधन देते हुए उपस्थित खिलाडिय़ों से कहा कि खेलों से संपूर्ण व्यक्तित्व का निखार होता है और आज की पीढ़ी को टीवी मोबाइल से निकलकर मैदानों का रुख करना चाहिए। गौरतलब है कि रायश्री में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि राकेश सांवल दास गुप्ता एवं रामस्वरूप रिझारी को बुलाया गया था जहां पहले दिन मुड़ेरी और सिंहनिवास की टीमों के बीच मुकाबला था। मुकाबले से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि राकेश सांवलदास गुप्ता ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजको को बधाई दी एवं उपस्थित जन समूह एवं खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं आगे भी होती रहेगी। जिससे आने वाली पीढ़ी खेलों के महत्व को समझ सकेगी और अधिक से अधिक संख्या में युवा खेल गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे।  

No comments: