पीडि़त ने कलेक्टर से की शिकायत, कार्यवाही की मांगशिवपुरी- वर्षों तक रिक्त पड़ी स्वामित्व की भूमि पर से जबरन रास्ता निकालने को लेकर पीडि़त पर अनैतिक दबाब बनाया जा रहा है, उसे डराया-धमकाया जाकर जबरन मार्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा है, इस मामले में जब शिकायत नायब तहसीलदार को की तो उन्होंने इस मामले में न्यायालय में प्रकरण चलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ा लेकिन फरियादी का कहना है कि वह लगातार अक्टूबर माह से अपने स्वामित्व की भूमि पर जबरन रास्ता बनाने वालों के खिलाफ शिकायत की लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही बल्कि फरियादी को ही ना-ना प्रकार से दबाब बनाकर डराया-धमकाया जाकर जबरन मार्ग बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी इस व्यथा को लेकर पीडि़त ने कलेक्टर रविन्द्र चौधरी को शिकायत कर मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है।
अपने शिकायती पत्र में फरियादी रामेश्वर धाकड़ पुत्र मनफूल धाकड़ निवासी ग्राम महेशपुर थाना गोपालपुर जिला शिवपुरी ने बताया कि ग्राम महेशपुर में फथ्रयशदी की स्वयं की अर्जित रजिस्ट्री की कृषि भूमि सर्वे क्रं.257,रकवा 0.2800 हेक्टर एवं सर्वे क्रं.258,रकवा 0.3100 हेक्टर, ग्राम महेशपुर में सिथत है जिस पर फरियादी सरसों, गेहूंू, चना, मटर की फसल करता है, जिससे वह अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता है लेकिन इस भूमि पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से ग्राम के ही कुछ लोग रघुवीर सेन पुत्र गुल्ली सेन, पुत्तू सेन, मुकेश सेन, साहब सेन, कैलाश सेन एवं कदम सिंह व इनके परिजन बल्लभ सेन, धर्मेन्द्र सेन एवं रामसिंह धाकड़, रमेश धाकड़, हरविलास धाकड़ निवासी महेशपुर के द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता बनाना चाहते है
जिसे लेकर फरियादी रामेश्वर धाकड़ के द्वारा बीती 6 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक, 9 अक्टूबर को संबंधित थाना प्रभारी, 5 दिसम्बर को तहसीलदार एवं 2 दिसम्बर को जिला कलेक्टर को भी शिकायत कर अपनी निजी स्वामित्व की भूमि से जबरन रास्ता बनाए जाने को लेकर अनैतिक दबाब बनाया जा रहा है जिसमें फरियादी की पत्थर की बनी बाउण्ड्री को भी तोड़ दिया गया, इसमें फरियादी ने पुलिस पर आरोप लगाए है कि संबंधित पुलिस थाना के द्वारा उनकी बाउण्ड्री को तोड़ा गया और मामले की शिकायत की तो फरियादी रामेश्वर धाकड़ को ही डराया-धमकाया जा रहा है। फरियादी ने इस मामले में कलेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
इनका कहना है-
निजी स्वामित्व की भूमि के मामले में प्रकरण अभी न्यायालय में चल रहा है, न्यायालय से जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।
शिवम उपाध्याय
नायब तहसीलदार, शिवपुरी
निजी स्वामित्व की भूमि के मामले में प्रकरण अभी न्यायालय में चल रहा है, न्यायालय से जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।
शिवम उपाध्याय
नायब तहसीलदार, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment