शिवपुरी-श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन की अध्यक्षता में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत समापन कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब एवं एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. रेनू राय के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशीष व्यास (क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी) तथा आरटीसी काउंसलर नित्य प्रकाश मिश्रा एवं राजकुमार माथुर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत छात्राओं द्वारा पुष्पहार अर्पित कर एवं रेड रिबन लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष व्यास ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके कारण, लक्षण, रोकथाम एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समाज में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य संक्रामक रोगों के प्रति भी छात्राओं को सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
आरटीसी काउंसलर नित्य प्रकाश मिश्रा एवं राजकुमार माथुर ने भी छात्राओं को एचआईवी संक्रमण से बचने के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि सही जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए एचआईवी/एड्स विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. तेग बहादुर सिंह द्वारा प्रश्न पूछे गए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं नारे लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. पल्लवी सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. राठौर, डॉ. अनीता कैमोर, डॉ. एस.एस. मौर्य, डॉ. अजय सिंह, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. देवेंद्र सिंह एवं डॉ. मुकेश श्रीवास्तव सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment