---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, September 30, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर सोपा ज्ञापन



शिवपुरी-
चुनाव आयोग का वोट चोरी घोटाले का खुलासा होने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग एवं एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माधव चौक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया, इसके बाद पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिले के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments: