वृद्धजन, दिव्यांग एवं बच्चों का किया अभिनंदन, फल किए वितरितशिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ शिवपुरी द्वारा जनसेवा अभियान के तहत वृद्धजनों, दिव्यांग बच्चों एवं अन्य बच्चों का अभिनंदन कर उन्हें फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान करना और सेवा भावना का संदेश देना रहा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों और बच्चों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी के महामंत्री लवलेश जैन, महामंत्री केपी परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तरुण अग्रवाल, सहसंयोजक संदीप वशिष्ठ, डॉ. रश्मि गुप्ता, मंगलम के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंघल, राजीव श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के शशांक शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ता यशवंत मंगल भी उपस्थित रहे।
व्यापारियों के हित में लगातार काम कर रही सरकार : जिला संयोजक तरुण अग्रवाल
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तरुण अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास के साथ-साथ व्यापारियों के हितों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार द्वारा व्यापार को सरल और सुगम बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। डिजिटल भुगतान, मुद्रा योजना, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को ऋण की सुविधा, जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने सहित कई स्तरों पर व्यापारियों को आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा का व्यापारी प्रकोष्ठ भी समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा कार्य कर रहा है। व्यापारियों का भी दायित्व है कि वे समाज के जरूरतमंद वर्गों के सहयोग के लिए आगे आएं और जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment