शिवपुरी। अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा मध्य प्रदेश महिला इकाई में श्रीमती सीमा शिवहरे को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्रीमती मीना राय को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर शिवपुरी कलचुरी महिला मंडल द्वारा होटल जगन्नाथ पैलेस में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा के प्रदेश महासचिव श्री हरिओम राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिवपुरी कलचुरी महिला मंडल की महिलाओं ने श्रीमती सीमा शिवहरे एवं श्रीमती मीना राय का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही महिलाओं ने दोनों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्वालियर से पधारे प्रदेश महासचिव श्री हरिओम राय का भी महिलाओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान भगवान सहस्त्रबाहु जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में शिवपुरी सहित ग्वालियर से भी बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं। समारोह में ग्वालियर से श्रीमती ममता राय, श्रीमती उर्मिल शिवहरे, वंदना शिवहरे, रेणुका शिवहरे, हेमलता चोकसे, बबिता शिवहरे, पिंकी शिवहरे, साधना शिवहरे, नीता शिवहरे, रामा राय, सोनल शिवहरे, रेखा शिवहरे, कामिनी शिवहरे, सविता शिवहरे, चांदनी शिवहरे, लक्ष्मी शिवहरे, पदमा शिवहरे, वर्षा शिवहरे, आंजू शिवहरे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विपिन शिवहरे एवं अजय राय द्वारा भी श्रीमती सीमा शिवहरे, श्रीमती मीना राय एवं श्री हरिओम राय का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार श्रीमती रेणुका शिवहरे ने व्यक्त किया।



No comments:
Post a Comment