श्री राम -सीता जी का विवाह हुआ, श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की, विशाल भंडारे में हजारों नागरिकों प्रसादी ग्रहण कीशिवपुरी/करैरा। बगीचा धाम-श्री राम राजा धाम में आयोजित अन्तिम दिवस श्री राम कथा में एक लाख के करीब श्रद्धालू की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा कि करैरा में बागेश्वर धाम का मठ बनेगा तीन साल में मठ बनकर रहेगा,इसकी जिम्मेदारी भी पंडित राजेश दुबे भोला महाराज को सौंप दी। करैरा में इस बार मुझे बहुत ही अच्छा लगा, करैरा वासियों से अनुरोध भी किया कि बगिया बाले हनुमान जी की बाउंड्री,भक्त आरक्षक के समाधि के निर्माण कराने की मांग की।
श्रीराम कथा के आरंभ में कीर्तन करते हुए भजन सीता सीता सीताराम कहिए..सीता राम सीताराम राम कहिए...भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा यह मेरा संकल्प हमारा है., सीताराम.सीताराम कहिए..श्रद्धालू भाव विभोर हो गये..इस के उपरांत श्री राम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि धनुष श्रीराम जी ने तोड़ा, इसके उपरांत परशुराम आ गये नाराज हो गए, लक्ष्मण जी का सवाद हुआ,श्री राम ने समझाया.अन्तोगतवा परशुराम समझ गये कि की आप ही पूर्ण परमात्मा हो.आर्शीवाद दिया ओर श्री राम के विवाह की तैयारी आरंभ होगी.. अयोध्या से मिथिला बरात चली.. दूल्हा राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुधन बने,बरात मिथिला पहुंची, चारों तरफ आनंद बरस गया है। आज सिया राम जी का शुभविवाह है, अजी वाह वाह है..भजन पर श्रद्धालू आनंद में लीन होते हुए भाव विभोर हो गये। मंडप में पहुंचे और साधु पंडित वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया और चारों भाइयों का विवाह हुआ।
श्रीराम चरित्र मानस श्लोक सुनाते हुए ,सुन्दर सुन्दर गीत गाये, श्रद्धालूओं भाव भोर हो गये एवं गीत-संगीत पर नाचते, गाते,भाव आनंदित हुए.श्रीरामचरित मानस की आरती हुई। गुरु दीक्षा सुबह 9 बजे श्रीराम राजा होटल में प्रदान की गई। बगीचा धाम -श्री राम राजा धाम के प्रांगण में विशाल भंडार में हजारों श्रद्धालू नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की। सम्पूर्ण विश्व में पहली बार करैरा में समस्त हजारों श्रद्धालू नागरिकों को बागेश्वर धाम में सवा लाख हनुमान जी के पाठ सिद्ध विभूति का वितरण किया।

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

No comments:
Post a Comment