---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, October 14, 2026

थाना फिजीकल पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों का परिवहन करते हुये युवक पकड़ा


66 पैकेट में कुल 660 देखी पटाखे जप्त किये एवं आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं सी. एस.पी. सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना फिजीकल पुलिस द्वारा एक आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक के कट्टो में हाथ के बने देशी बडे पटाखे के 66 पैकेट जिसमें कुल 660 पटाखे है जिसकी कीमत लगभग 20,000 रूपये है को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश राठौड को अवैध पटाखों के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही हेतु थाना फिजीकल में पदस्थ प्र.आर. अंजीत तिवारी को निर्देशित किया गया। कार्यवाही के दौरान जाट होटल करबला के सामने एक व्यक्ति दो प्लास्टिक के कट्टे हाथ में पकडे खडा दिखा जो पुलिस को अपनी और आता देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से अभिरक्षा लेकर उसके पास रखे कट्टो को खोलकर देखा तो उसमें अवैध हाथ के बने देशी बडे ़़पटाखे थे। 

पटाखों के सबंध में उससे वैध लायसेंस चाहा जो नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 9(ख) भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत दण्डनीय पाया जाने से दोनो कट्टो में 66 पैकेट में रखे कुल 660 बडे देशी पटाखों को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश राठौड, उनि रामेन्द्र सिंह चौहान, प्र.आर.अंजीत तिवारी, प्र.आर.विजय सेंगर, आर. पुष्पेन्द्र राव, आर. असलम खाना शामिल रहे। 

No comments: