एसपी, एसडीओपी, टीआई सहित देहात थाना पुलिस टीम का किया सम्मानशिवपुरी। एक नाबालिग हिंदू बालिका के लापता होने और अपहरण के मामले में देहात थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन दिनों में बालिका को दस्तयाब करने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका को अनस खान नामक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए तीन दिनों के भीतर बालिका को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म एवं अपहरण सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, एसडीओपी सचिन धुर्वे, देहात थाना प्रभारी विकास यादव एवं देहात थाना पुलिस स्टाफ का सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिग बालिका को शीघ्र दस्तयाब करना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment