---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 12, 2026

थाना फिजीकल पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने के आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
बीती 4.10.2026 को फरियादिया द्वारा थाना फिजीकल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री दोपहर के समय खेलने के लिये पडोस में गई थी वापस आते समय आरोपी द्वारा बालिका को जबरस्ती पकडकर अपने साथ पीछे झाडियो तरफ ले जाने लगा तथा बालिका के शरीर पर बैड टच करने लगा जिससे बालिका घबराकर रोने लगी जिस पर से बालिका द्वारा घटना के सबंध मे परिजनो को बताया गया उक्त सूचना के आधार पर थाना फिजीकल मे अपराध क्रमांक 219/26 धारा 137 (2), 74, 75(2), 351 (2), 62, बीएनएस 7/8,9एम पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

बालिका के साथ घटित गंभीर प्रकृति के अपराध को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा थाना प्रभारी फिजीकल अविनाश सिंह राठौड़ के द्वारा तत्काल उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धर्वे के मार्गदर्शन में थाना फिजीकल मे पदस्थ उनि छाया राय द्वारा आरोपी गौरव पुत्र बालाराम सैन उम्र 28 साल निवासी मोहिना सागर कालोनी शिवपुरी को दो बत्ती चौराहे शिवपुरी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय से आरोपी को जिला जेल शिवपुरी मे निरुद्ध किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक अविनाश सिंह राठौड, उनि छाया रांय, उनि रामेन्द्र सिह चौहान, पुष्पेन्द्र रावत, जीतेन्द्र धाकड, आर.सागर, धर्मेन्द्र शामिल रहे।

No comments: