गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के बीच साहित्यकारों, नाटककारों, फिल्मकारों,संगीतकारों एवं खिलाडिय़ों को किया सम्मानितशिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसायटी शिवपुरी द्वारा शहर के कमला हेरिटेज में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं अन्नकूट प्रसादी के बीच शहर की विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर साहित्य, नाट्य, फिल्म, संगीत और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकार विनय प्रकाश जैन, जाहिद खान, हरिश्चंद्र भार्गव एवं कल्पना सिनोरिया का सम्मान किया गया। इसी क्रम में नाटक एवं फिल्म जगत से जुड़े बृजेश अग्निहोत्री, विजय भार्गव, राजेश ठाकुर, अजय कुशवाह, वीरेंद्र चौहान एवं सुधीर चावला तथा संगीत के क्षेत्र में त्रिलोचन जोशी एवं आत्मानंद शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मानव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हेमंत ओझा, संयोजक सुधीर राजोरिया, सचिव किशोर जेमिनी, राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे, मुकेश जैन, राजीव भाटिया, सिद्धार्थ लड़ा, रमेश बंजारा, .बी. पी पटेरिया, विवेक श्रीवास्तव, कमल गुप्ता, रामेश्वर राठौर, राजेंद्र राठौर, प्रमोद शर्मा, जिनेश जैन, अंकित सक्सेना, आशीष मित्तल, सूरज जैन, अंकुर सिंघल, बंटी पुजारी, सतीश शर्मा एवं संजीव शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। गीत-संगीत, सम्मान समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी के साथ आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राइफल एवं पिस्टल शूटिंग में बालिका वर्ग से सान्वी ओझा, हृदया चौकसे, निमिषा जैन, मनु खत्री, श्रियांशी अग्रवाल, मुस्कान शेख, हर्षिता जैन, नामी सिंह परिहार, शिक्षा एवं कनिका को सम्मानित किया गया। वहीं बालक वर्ग में हर्षोदय सिंह, विराट जोशी, शोएब मोहम्मद, उदय दीवान, दिलेश्वर मांझी, अंशुल उपाध्याय एवं ओम शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया। हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले अश्विन शिवहरे, मानस राठौर, तनुष्का जाटव, रूबी रजक एवं राधिका शिवहरे का भी सम्मान किया गया। क्रिकेट में बालक वर्ग से राष्ट्रीय खिलाड़ी अक्ष कमल मांझी एवं विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी अभिषेक धाकड़ को सम्मानित किया गया। वहीं बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली दक्षिता यादव, लावण्या यादव एवं पायल तोमर को सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

No comments:
Post a Comment