---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, November 2, 2026

पुलिस विभाग में सेवा प्रदान कर कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने दी भावभीनी विदाई


शिवपुरी-
पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सउनि दशरथ सिंह, सउनि बीरेन्द्र कुमार शर्मा एवं सउनि आनंद कुमार ओझा को उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।

पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद 31.10.2026 को सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रुम शिवपुरी मे सेवानिवृत होने बाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के साथ विदाई कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी। सउनि दशरथ सिंह, सउनि बीरेन्द्र कुमार शर्मा एवं सउनि आनंद कुमार ओझा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कण्ट्रोल रुम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा सेवानिवृत हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान अनुभवों को साझा किया तथा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक अनिल कबरेती, सूबेदार स्टेनो आशीष पटरिया, सूबेदार भानु प्रताप, अन्य पुलिस स्टाफ एवं सेवानिवृत्त होने बलों के परिजन उपस्थित रहे।

No comments: