शिवपुरी-सुरमई संगीत परिवार का दीपावली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष पं. सुकून शिवपुरी के संयोजन में स्थानीय अतिथि रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.टी.बी.पी. के से.नि.असिस्टेंट कमांडेंट कांति भूषण सिंह ने की। ग्वालियर से पधारे से.नि. ऐग्ज्यूकीटिव इंजीनियर सी.पी.वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव धर्मेन्द्र साहू ने किया।इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने सबसे पहले आपस में गले मिल कर एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद गीतों, गज़़लों व भजनों का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें गायकों ने कैरीओके सिस्टम पर एक से बढ़ कर एक गीत सुना कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में सी.पी.वर्मा, कांति भूषण सिंह, पं.सुकून शिवपुरी, संगीता श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र साहू, नीरज राणावत, ज़ाहिद अली, विशाल पड़ारकर, श्वेता पड़ारकर, चंद्रकला साहू, विष्णु बाथम, त्रिलोचन जोशी, ब्रजेश अग्निहोत्री, श्रृद्धा रेवाड़ीकर, हरिशंकर त्यागी, निर्मला वर्मा आदि ने अपनी गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से समा बांध दिया। अंत में पं.सुकून शिवपुरी ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

.jpg)
No comments:
Post a Comment