---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 28, 2019

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में हुआ युवा खिलाडिय़ों का जनरल मेडीकल चैकअप

शिवपुरी- खेल और युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी., पुलिस अधीक्षक, राजेश हिंगणकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एच.पी. वर्मा, के मार्गदर्शन में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में आज पोलो ग्राउण्ड पर संचालित खेलों - फुटवॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, हैण्डबॉल,  वेटलिपिफ्टंग/पावर लिफ्टिंग के खिलाडियों का मेडीकल चेकअप (जनरल फिटनेश) जिला चिकित्सालय के डॉ. दीपक गर्ग के द्वारा बालक/बालिका खिलाडिय़ों का किया गया। जिसमें डॉ. दीपक गर्ग, एवं कुलदीप सिंह द्वारा खिलाडिय़ों से चर्चा कर पाया कि सीने में दर्द और 15-16 आयु वर्ग के बालक/बालिका खिलाडियों का वजन कम होने से माता-पिता के साथ पुन: जिला चिकित्सालय में आने की समझाईश दी। इस अवसर पर हैण्डबॉल के प्रशिक्षक यादवेन्द्र चौधरी, चन्द्रशेखर बेमटे, सौरभ भदौरिया, कमल सिंह बाथम, गिरीश मिश्रा (मामा), कपिल यादव आदि उपस्थित रहे। 
संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने बताया कि खिलाडिय़ों को 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान एक बार जनरल चेकअप कराया जाना है, जिसमें  प्रथम चरण  में आज पोलोग्राउण्ड पर चेकअप कराया गया। वर्तमान में समर केम्प पोलोग्राउण्ड के अतिरिक्त शहर के अन्य स्थानों पर संचालित किया जा रहा है। वहां भी खिलाडियों का मेडीकल चैक किया जायेगा। खिलाड़ी अपनी रूचि अनुसार खेल मैदान पर पहुंचकर खेलों में भाग ले प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, जो खिलाड़ी भाग लेना चाहते है वे पोलो ग्राउण्ड पर - फुटवॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, हैण्डबॉल, वेटलिपिफ्टंग/पावर लिफ्टिंग -गांधी पार्क पर फुटबॉल, फि जिकल कॉलेज में- फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, ताईक्वांडो/किक बॉक्सिंग, खेल परिसर स्टेडियम पर- जूडो, हॉकी, मलखम्ब, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, क्रिकेट व्हालीबॉल कबड्डी खो-खो लॉन-टेनिस, बैडमिन्टन, टेबिल टेनिस, जिमनास्टिक, गल्र्स स्कूल कोर्ट रोड एवं गल्र्स कॉलेज में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर करातें, शिवपुरी क्लब में बैडमिन्टन कराते और टेबिल टेनिस, हवाई पट्टी लुधावली एवं खेल परिसर के नवीन फ ुटबॉल मैदान पर फु टबॉल, साइंस कॉलेज में एथलेटिक्स एवं क्रिकेट मोहनीसागर कॉलोनी फुटबॉल व्हालीबॉल सावरकर उद्यान में शतरंज एवं पूल, छत्री रोड दो बत्ती रोड पर स्केटिंग, स्नूकर आदि खेल मैदानों पर पहुंच कर अपना पंजीयन कराकर शिविर में भाग ले सकते है।  

No comments: