---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 5, 2019

सशक्त एवं समृद भारत के लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनाये : पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

पोहरी में भाजपा प्रत्याशी शेजवलकर के लिए जनसभा लेने पहुंची, लेकिन शिवपुरी में नहीं कोई दौरा
शिवपुरी- इस बार मैं आपके सामने आई हूं यह बताने के लिए कि है देश की कमान आप किसके हाथों में सौंपने वाले हो इस देश के मुखिया हमारी भारतीय जनता पार्टी के श्री नरेंद्र मोदी जी बनने वाले हैं क्योंकि उनको सारे विपक्षी दल वाले मिलकर भी महागठबंधन बनाकर नहीं हराने वाले क्योंकि देश की बागडोर पिछले 5 सा
ल जिनके सशक्त हाथों में रही, माननीय नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में इस देश का नाम रोशन किया है केंद्र सरकार के द्वारा उज्जवला योजना, फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत, अटल आवास जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला कर सबका साथ सबका विकास किया है लोकतंत्र में एक एक वोट की कीमत होती है अगर देश को एक मजबूत हाथों में कमान  सौपना है तो आने वाली 12 तारीख को सब काम छोड़कर भाजपा प्रत्याशी को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर विजयी बनाएं, यह बात आज लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के समर्थन में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने पोहरी विधानसभा के इंदरगढ़ में कहीं। वहीं पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में भाजपा प्रत्याशी डॉ.के.पी. यादव के लिए कोई दौरा नहीं किया और ना ही जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
वहीं पोहरी पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि 2014 के पहले के भारत में कांग्रेस की सरकार की स्थिति से आप भली भांति परिचित रहे हैं उस समय देश में घोटाले ही घोटाले होते थे जबकि नरेंद्र मोदी जी की सरकार के बाद आज एक भी घोटाला नहीं हुआ और देश में 10 करोड़ शौचालय हर गांव में बिजली 10 लाख परिवारों का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत से किया गया है किसानों को डेढ़ गुना लागत फसल का देने का कार्य किया गया महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर धुंआ व रोग से मुक्ति दिलाई है और छोटे किसानों को सालाना रूपये 6000 की आर्थिक मदद देने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर एक सहज सरल ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं वह 2 बार ग्वालियर नगर निगम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब आपके क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए आए हैं उनके कार्यकाल में ग्वालियर मैं विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं देश के विकास के साथ.साथ ग्वालियर लोकसभा में भी विकास की गंगा बहे इसलिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्वालियर लोकसभा का कमल भी उन्हें  सौंपना है जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, हेमंत ओझा, माखनलाल राठौर, सेबा यादव, डॉक्टर तुलाराम यादव, जगदीश रावत, मुरारी लाल धाकड़, दिलीप मुदगल, डॉ रश्मि गुप्ता, भानु दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

No comments: