---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 5, 2019

पिछोर की बिटिया ने बढ़ाया प्रदेश में मान

शिवपुरी। पिछोर का प्रतिभाओं से गहरा रिश्ता है गत दिवस घोषित सीबीएसई परीक्षा कक्षा 12 वीं का रिजल्ट में मूलत: पिछोर की रहने वाली एवं  प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली बिटिया कुमारी मुस्कान राठौर पुत्री राजेश सिंह राठौर एमां का नाम रजनी राठौर ने भोपाल के डीपीएस कोलार विद्यालय में अध्ययन करते हुए 97 ण् 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवी रेंक प्राप्त की। बचपन से ही होनहार मुस्कान राठौर का भविष्य में उद्देश सिविल सर्विस में जाने का है मुस्कान ने अपनी इस उपलब्धि को ईश्वर की कृपा स्वंय की मेहनत और परिवार का हर पल साथ में रहकर सहयोग करने को बताया मुस्कान की शानदार उपलब्धि पर नरेश राठौर, महेश राठौर, पवन पाठक, संजय भदोरिया, मुकेश चौधरी, बृजेश आचार्य, संजीव शर्मा, राजीव नीखरा, अंकित पाराशर, गोविंदा शर्मा सहित सभी इष्ट मित्रों परिजनों ने बधाइयां शुभकामनाएं दी है।

No comments: