---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 5, 2019

व्यय प्रेक्षक श्री तिवारी ने किया एसएसटी चैक पोस्टो का निरीक्षण

अधिकारी अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष चैकिंग करें
शिवपुरी-लोकसभा निर्वाचन 2019 को मद्देनजर रखते हुए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 गुना के व्यय प्रेक्षक श्री मोहित तिवारी ने गुना चुंगी नाका, 18वीं बटालियन ग्वालियर रोड़ एवं स्टेशन के पास पोहरी रोड़ पर बनाए गए चैक पोस्टो का आज औचक निरीक्षण कर एसएसटी द्वारा अभीतक की गई कार्यवाही की अधिकारियों से जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक श्री तिवारी द्वारा समस्त एसएसटी को खासतौर पर निर्देश दिए गए कि वह रात के समय दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष चैकिंग करें। साथ ही अपने एफएसटी दल से सतत सम्पर्क बनाये रखें। प्रेक्षक श्री तिवारी ने एफएसटी के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया तथा मौके पर एफएसटी का भी निरीक्षण किया गया तथा एफएसटी के सदस्यों को सतत भ्रमण करने के साथ ही ऐसे स्थान जहां पूर्व में अवैध शराब पकड़ी गई थी, उन स्थानों पर आकस्मिक जांच किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसटी के प्रभारी अधिकारी सतीश जैन, एन.एस. गौड़, एन.के.मीणा सहित थाना कोतवाली प्रभारी बदन सिंह यादव, देहात थाना प्रभारी राकेश गुप्ता, थाना प्रभारी सतनबाड़ा जितेंद्र चंदेलिया उपस्थित थे।
चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया तो होगी वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही
शिवपुरी-लोकसभा निर्वाचन 2019 में पंजीयन व्यवस्था हेतु निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने के लिए जिले में पंजीकृत समस्त यात्री बस, स्कूल वाहन एवं चार पहिया वाहनों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी के 01 अप्रैल 2019 को जारी आदेश के तहत अधिगृहण कर लिया गया है। वाहन स्वामी उनके अधिकृत किए गए वाहनों को अधिग्रहण आदेश में अंकित दिनांक एवं समय पर नियम स्थान शासकीय शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण टात्याटोपे फिजीकल कॉलेज ग्राउण्ड शिवपुरी पर भेजा जाना सुनिश्चित करें। 
अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया ने वाहन स्वामियों को निर्देश दिए है कि निर्धारित अवधि में वाहन निर्वाचन कार्य हेतु उपलब्ध नहीं कराए जाने की दिशा में वाहन स्वामियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 में नियत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए समस्त उत्तरदायित्व संबंधित वाहन स्वामी का होगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के सूचारू संचालन हेतु जिले में पंजीकृत वाहन जीप, बुलेरो, टेम्पो टैक्स, स्कार्पियो, यात्री बस एवं स्कूल बसों के वाहन स्वामियों को वाहन अधिग्रहण आदेश तामिल कराए जा चुके है। 

नरवाई न जलाकर खेत की ताकत बरकरार रखें
शिवपुरी-वर्तमान में कृषक भाई रबी फसलों की कटाई कर रहे है। गेहूं आदि फसलों की कम्बाईन हावेंस्टर से कटाई उपरांत अधिकांश फसलों के अवशेष या नरवाई खेत में रह जाती है, जिसे जलाया जाता है। नरवाई जलाने से हमारे खेतों में मौजूद लाभदायक मित्र कीट नष्ट हो जाते है। मिट्टी के उपजाउपन पर बुरा असर होता है। नरवाई जलाने से मिट्टी की ऊपरी परत में उपस्थित कार्बनिक पदार्थ एवं लाभदायक सूक्ष्म जीवों के जल जाने से उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो जाती है। मिट्टी सख्त हो जाती है, फलस्वरूप जुताई करने पर अधिक मेहनत लगती है, डीजल की खपत भी बढ़ जाती है एवं मिट्टी की जलधारण क्षमता भी कम हो जाती है। नरवाई जलाने से वातावरण में कई प्रकार की विषैली गैसों का उत्सर्जन होता है। जिससे वातावरण गंभीर रूप से प्रदूषित होने से मानव शरीर, जीव-जन्तु एवं फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उपसंचालक कृषि आर.एस.शाक्यवार ने बताया कि नरवाई जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ घरों में खलियानों तथा आसपास जंगल आदि में आग से काफी हानि होती है इसलिए किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि नरवाई को जलाने के स्थान पर भूसा बनाने की मशीन (स्ट्रारीपर) आदि यंत्र का उपयोग करना चाहिए। गहरी जुताई कर मिट्टी में मिला देना चाहिए। मिट्टी में मिलाने से फसल अवशेष सड़कर जैविक खाद में बदल जाते है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है।

No comments: