---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 5, 2019

पवन बघेल वियतनाम में सिखाएंगे योगए मंगलम योग केंद्र ने किया सम्मान समारोह

भारत ही नहीं विदेशों में भी योग का परचम लहरा रहे मंगलम योग केंद्र के छात्र : गोविंदसिंह
शिवपुरी। मंगलम योग केंद्र के सदस्य और अब प्रशिक्षक पवन बघेल वियतनाम में एक साल तक योग सिखाएंगे। उनके चयन पर मंगलम संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्रीफल और शॉल भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ.गोविंदसिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही कोषाध्यक्ष दीपक गोयलए आलोक इंदौरियाए मंगलम संचालक डॉण् अजय खेमरियाए रिटायर्ड सीएमओ डॉण् रामनिवास शर्माए संजीव भार्गवए योग गुरु रघुवीर पारासर भी मंचासीन रहे। इस अवसर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि आज न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी शिवपुरी मंगलम के बच्चे अपने योग कौशल से शहर और संस्था का नाम रोशन कर रहे है। डॉ. सिंह ने योगगुरु रघुवीर पाराशर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और प्रमाणिकता से आज मंगलम का योग केंद्र देश भर में प्रतिष्ठित हुआ है। इंदौरिया ने मंगलम योगकेंद्र को शहर का गौरव बढ़ाने वाली निधि बताया। उन्होंने कहा कि इस योगकेंद्र पर आने वाले सभी बच्चे देश के जिम्मेदार नागरिक होंगे क्योंकि वे स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल तालीम से इतर योग के माध्यम से यहां के बच्चे विदेशों में अपनी सफलता के ध्वज फहरा रहे हैं ये हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर मंगलम कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने वियतनाम जा रहे छात्र को अपनी ओर से 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। कार्यक्रम में पाराशर ने योग केंद्र की स्थापना से अब तक का प्रगति प्रतिवेदन रखा। आभार प्रदर्शन संस्था के लेखापाल संजीव भार्गव ने व्यक्त किया। 

No comments: