Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, October 17, 2019

मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, महेन्द्र कुशवाह बने जिलाध्यक्ष, उपेन्द्र यादव उपाध्यक्ष

शिवपुरी-लगातार सहकारिता कर्मचारियों की लड़ाई लड़ रहे महेन्द्र सिंह कुशवाह को एक बार फिर से मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल की शिवपुरी इकाई के चुनाव गत दिवस संपन्न होते हुए पुन: जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महेन्द्र सिंह कुशवाह के जिलाध्यक्ष बनने के साथ ही संगठन को गतिशी बनाए रखने के लिए संगठन में जिला उपाध्यक्ष पद पर उपेन्द्र यादव, प्रदेश प्रतिनिधि विजयराज सिंह रघुवंशी, मुकेश श्रीवास्तव सचिव, रविशंकर धाकड़ कोषादयक्ष, प्रकाशचंद जैन (महामंत्री), गजेंद्र शर्मा, ब्रजेश कुमार वर्मा, विनोद सिंह रावत उपाध्यक्ष ,सत्यवीर सिंह यादव, शरद मिश्रा, बुन्देल सिंह यादव संचालक चुने गए। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के चुनाव पदाधिकारी शिशिर जादौन, राजू शर्मा एवं विनोद तिवारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। मनोनीत नवीन कार्यकारिणी को सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने मिलकर माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाऐं दी। वहीं नवीन कार्यकारिाण्ी ने अपने पदीय दायित्व की शपथ लेते हुए मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने भी एक-दूसरे को माल्यार्पण कर बधाईयां दी। 

No comments:

Post a Comment